Advertisement

Responsive Advertisement

पोहा का आसान टेस्टी नास्ता झटपट बनाइये | Crispy Poha Nastha recipe in hindi |



पोहा खस्ता के लिए सामग्री:

Poha - पोहा - 1 Cup 70 grams
Chickpea Flour - बेसन - 1 Cup 100 grams
Green Chilli - हरी मिर्च - 2-3
Ginger - अदरक - 1 inch baton, grated
Carom Seeds - अजवाइन - 1/2 tsp
Fenugreek Leaves - क़सूरीमेथी - 2 tsp
Red Chilli Crushed - लाल मिर्च - 1/2 tsp
Turmeric Powder - हल्दी पाउडर - 1/4 tsp
Fresh Coriander - हरा धनिया - 2-3 tbsp
Salt - नमक - a little more than 1/2 tsp
Spinach - पालक - 1 Cup, chopped
Oil - ऑयल - 2 tbsp
और तलने के लिए तेल

दही हरी चटनी के लिए:

Fresh Coriander - हरा धनिया -1 Cup
Salt- नमक- 1/2 tsp
Cumin Seeds - जीरा -1/2 tsp
Ginger - अदरक - 1/2 inch baton
Green Chilli - हरी मिर्च - 4
Curd- दही - 1/2 Cup

रीत:

पोहा को पानी में धोकर सारा पानी निकाले। 1 कप पोहा में आधा कप पानी डालकर 10 मिनिट तक ढ़ककर रखेंगे। 10 मिनिट बाद पोहा को अच्छी तरह मेष करेंके उसमे १ कप बेसन ,  हरी मिर्च , अदरक , 2 चम्मच क़सूरीमेथी , आधा चम्मच लाल मिर्च कुटे हुए , हल्दी पाउडर , बारीक़ कटा हुआ हरा धनिया , स्वाद अनुसार नमक , 1 कप पालक , अजवाइन को थोड़ा हाथो से क्रश करके डालेंगे। 

तड़का पेन में 2 टे स्पून तेल लेकर अच्छी तरह गर्म करके और ये गरमा गरम तेल पोहा में डालेंगे। चम्मच से मिलकर हाथो से गुथकर डो बना लेगे। हाथो में तेल लगाकर डो को स्मूद करेंगे। 

तलने के लिए तेल गरम करेंगे। छोटे छोटे बोल बनाइये और हाथो में तेल लगाकर बोल को गोल करके हाथो से दबाकर चपटा करे। ना ज्यादा मोटा रखना है ना ज्यादा पतला करना है। इसी तरह से सारे बनाइये। तेल को मीडियम फ्लेम पर रखकर सबको तल लीजिए। 

इस के साथ परोसने के लिए बनाएगे दहिवाली हरे धनिये की चटनी :

1 कप कटे हुए हरे धनिया डडिया सहित काटकर जार में डालेंगे उसमे 4 हरी मिर्च , आधा इंच अदरक को मोटे मोटे टुकड़ो में काटकर डालेंगे , स्वाद अनुसार नमक , आधा चम्मच अजवाइन , आधा कप दही डालकर अच्छी तरह से बारीक़ पिसेंगे। दहिवाली हरे धनिये की चटनी तैयार है। जो खस्ता के साथ परोसिये , आप इसे चा के साथ भी परोस सकते है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ